Posts

Showing posts from February, 2024

जग से निराला करौली शंकर महादेव दरबार

  ॐ नमः शिवाय करौली शंकर महादेव की जय !!! सभी पाठकों को जय बाबा की,    जय गुरु माता की !!! शुभ बसंत पंचमी  हैप्पी बर्थडे बाबा जी ... सच कहूँ तो दरबार से जुड़ने के बाद से ही अक्सर मैं अकेले में यह सोचता था कि मैंने ऐसा कौन सा पुनीत कार्य किया है, जिसके फलस्वरूप मैं दरबार तक पहुंच पाया? इस दरबार में आना, और यहाँ से जुड़ पाना तो बहुत से संतों, बुद्धिजीवियों, धनाढ्यों और बड़भागियों को भी सुलभ नहीं है। फिर मुझ पर ऐसी दैवीय कृपा कैसे हुई, किन सुकर्मों का मुझे और मेरे परिवार को यह अनूठा फल मिला, इसका उत्तर ढूंढने में मैं पूर्णतः असमर्थ था। परन्तु परम आदरणीय गुरु जी कहते हैं ना कि, हम लोग दरबार नहीं पहुंचे हैं; परम पूज्यनीय बाबा और गुरु माता जी ही हम सभी को दरबार लेकर आये है। सही भी है, बिना नेत्रों (ज्ञान चक्षु) वाला क्या ही रास्ता और मंज़िल (मुक्ति का द्वार) देख पायेगा? हम सभी को बाबा जी और गुरु माता जी ही एक तरह से हाथ पकड़ कर ले आये हैं हमारे कष्टों का निवारण करने के लिए। हमारे प्रति अपने ह्रदय में ऐसी उदारता, करुणा और ममता सिर्फ बाबा जी और गुरु माता जी के लिए ही सं...